मगध IG ने झारखंड सीमा से सटे एरका चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण।
मगध पुलिस महानिरीक्षक विकास बैभव द्वारा झारखंड सीमा से सटे एरका चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मगध IG ने झारखंड बॉर्डर चेक पोस्ट एवं एरका चेक पोस्ट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां वाहनों की चेकिंग प्रक्रिया और तैनात पुलिस बल की ड्यूटी को बारीकी से देखा।
इस दौरान IG द्वारा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को चेकिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
साथ में डीएसपी मुख्यालय विनोद सिंह,सदर एसडीपीओ आदित्य कुमार,ट्रैफिक डीएसपी अविनाश कश्यप के साथ अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
Rafiganj, Aurangabad | Sep 27, 2026