पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में निरुद्ध बालक को पकड़ा
कैथवाड़ा पुलिस ने ऑपरेशन सहयोग के तहत साइबर ठगी के मामले में वांछित विधि से संघर्षरत बालक को गांव औलंदा के पास डीग रोड से डिटेन किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त एक मोबाइल और दो सिम कार्ड जब्त किए हैं। मामले में पूर्व में दो साइबर ठग गिरफ्तार हो चुके हैं। कार्रवाई थानाधिकारी हीरालाल के नेतृत्व में की गई। गुरुवार रात 8बजे मेरी जानकारी।