रानीगंज: मिथिलेश कुमार ऋषिदेव को संगठन में मिली नई जिम्मेदारी, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के मिथिलेश कुमार ऋषिदेव को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पार्टी संगठन में उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से स्थानीय जदयू कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह देखा जा रहा है।