चित्तौड़गढ़: आमोलिया गांव में दहशत का पर्याय बने लेपर्ड की कुएं में मिली लाश, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण की होगी पुष्टि
आमोलिया गाँव में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बन लेपर्ड 40 फीट गहरे एक कुएं में मिला. उसकी मौत हो चुकी थी. वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने देर रात उसका शव कुए से बाहर निकाला. सोमवार को पशु चिकित्सकों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के असली कारण की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.