बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो मासूम बच्चियों को कुचला
Barh, Patna | Jul 25, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी-सरमेरा पथ पर स्थित अमरपुर गांव में संध्या लगभग 5 बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने घर के निकट बैठे दो मासूम को कुचल डाला, जिससे एक मासूम बच्ची अंजली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी दूसरी बच्ची को इलाज के लिए प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना रेफर कर दिया गया। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची।