बाढ़: बाढ़ रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर कांवरिया कर रहे हैं बाबाधाम की यात्रा
Barh, Patna | Jul 26, 2025 दानापुर भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में शनिवार को लगभग पौने 7 बजे कांवरियों की अत्यधिक भीड़ देखी गयी। बाढ़ रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन लगी कांवरियों का जत्था ट्रेन में ठूँस-ठूँस कर भर गये। ट्रेन के अंदर जगह नहीं रहने से काई कांवरिया अपनी जान को जोखिम में डाल कर ट्रेन की गेट पर लटके रहे और ट्रेन खुल गयी।