जहानाबाद: धनगांवा से 9वीं की छात्रा लापता, पिता ने थाने में गुहार लगाई
जहानाबाद में धनगांवा के विनय पासवान की बेटी ममता कुमारी, जो 9वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है, सुबह शौच के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजन व्याकुल होकर नगर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है एवं आगे की प्रक्रिया गुरुवार शाम करीब 4 बजे जारी है।