पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर सोमवार को सोमवती अमावस्या पर्व के दौरान नर्मदा के प्राचीन तटों पर अलसुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का नर्मदा स्नान के लिए पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। सायता बैयडी से लेकर करीब दो किलोमीटर दूर नावडाटौडी नर्मदा तट तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं। हर ओर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ था और पूरा क्ष