जलालाबाद: गांव खंडहर में ससुराल वालों ने एक युवक के साथ की मारपीट, हुआ घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र गांव खंडहर निवासी युवक लल्लू राम ने आज थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी किसी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थी उसने ऐसा करने से मना किया। तभी उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने मायके वालों को फोन कर दिया। बीती रात उसकी ससुराल पक्ष के योगराज,सतीश,अभिषेक, मोनू आदि लोग उसके घर में घुस गए और मारपीट की।