जलालाबाद: गांव गुलडिया के किसान के खेत की मिट्टी पड़ोसी किसान ने चोरी से बेचकर खेत खुदवाया,पीड़ित में थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुलडिया निवासी राजीव पुत्र नेतराम ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया गाटा संख्या 2010 उनका खेत है. उनके पड़ोस के काश्तकार ओमपाल ने उनके बिना बताए चोरी से उनके खेत की मिट्टी गंगा एक्सप्रेस वालों को बेच दी है।जिन्होंने चोरी से उनके खेत के मिट्टी खोदकर मिट्टी चोरी कर ले गए। और खेत चार फिट गहरा कर दिया।