जलालाबाद: गांव धियरपुरा के मजदूर के साथियों ने रास्ते में 10500 छीने, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव धियरपुरा निवासी बलराम पुत्र दाता राम ने आज थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मजदूरी करने के लिए इंदौर गया था। इंदौर में मजदूरी के पैसे मिलने के बाद गांव के ही राजकुमार व विपिन के साथ घर लौट रहा था तभी इंदौर के बस अड्डे पर राजकुमार ब विपिन ने उनके 10500 रूपये छीन लिए और उसे वहीं छोड़ दिया।