जलालाबाद: मोहल्ला नवीन नगर निवासी दंपति का बिरादरी के लोगों ने हुक्का पानी किया बंद,एसपी व सीएम से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद नगर जलालाबाद के मोहल्ला नवीन नगर निवासी महिला शबाना पत्नी शफीक नेएसपी एवं मुख्यमंत्री क़ो शिकायती पत्र भेज कर बताया हम लोगों ने अपनी मर्जी 2023 में निकाह किया है।जब से निकाह किया तब से बिरादरी के जो की मुर्गी वाली गली में रहते हैं अंसार, इमरान, पप्पू,गुड्डू,मुशीर, सादिक यामीन,आरिफ, जाहिर आदि लोगों ने उनका हुक्का पानी बंद कर दिया है।