जलालाबाद: जलालाबाद थाने में महिला फरियादियों की सुनी गई समस्यायें, कई मामले निपटाए गए
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद में महिला हेल्प डेस्क प्रभारी चंद्रा टम्टा जब से तैनात हैं तब से महिलाओं की समस्याओं को पुलिस अधीक्षकअशोक कुमार मीणा के निर्देश पर बड़ी तत्परता से सुना जा रहा है। उनके पास थाना परौर,कलान,मिर्जापुर,अल्लाहगंज एवं जलालाबाद से संबंधित तमाम पति-पत्नी के विवाद दहेज़ उत्पीड़न आदि के पीड़ित अपनी फरियाद लेकर आती हैं।