लालगंज: भगवान शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय में “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का आयोजन
भगवान शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय में “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्राओं ने नारी अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखाई। कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों को आगे बढ़ाने और नारी शक्ति के सम्मान का आह्वान किया गया।