मांट: तहसील के सामने बिजली के केबिल बॉक्स में आग लगने से मचा हड़कम्प
Mat, Mathura | Aug 11, 2026 मांट तहसील के मेन गेट पर दो बिजली ट्रांसफॉर्मर काफी समय से लगे हुए हैं, जिनमें अक्सर धुआं उठता रहता है, मनचाहे जब इनमें फॉल्ट हो जाता है,ट्रांसफ़ॉर्मर के नीचे ही केबिल बॉक्स लगा हुआ है,जिससे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन की केबिल जुड़ी हुईं हैं, मंगलवार को अचानक इस केबिल बॉक्स में आग लग गयी,ऊंची ऊंची लपटें देख लोग सहम गए