लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर में डीएम कार्यालय में एसपी ने की प्रेसवार्ता, प्रगति यात्रा पर दी जानकारी
जिला मुख्यालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में एसपी अजय कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर मंगलवार की दोपहर 3:09 पर प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लखीसराय जिले में सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान 6 कार्यक्रम किया जाना है।