लखीसराय: RPF किऊल ने यात्री का छूटा मोबाइल लौटाया, गुमशुदा बालक को भी परिजनों को सौंपा
RPF किऊल पोस्ट द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का ट्रेन में छूटा मोबाइल बरामद का यात्री को वापस लौटाया गया.RPF किऊल पोस्ट द्वारा मंगलवार के अपराह्न 5:51 बजे प्रेस ब्रीफ में इसकी जानकारी दी गई. 1 फरवरी को 12231 अप से मोबाइल बरामद किया गया था. इधर 3 फरवरी को किऊल रेलवे स्टेशन पर बालक भटकता हुआ मिला था.