लखीसराय: बाजार समिति और हनुमान नगर बस स्टैंड से पुलिस ने 2 अपहृत बच्चों को किया बरामद, कोर्ट में पेश किया गया
कवैया थाना के पुलिस ने लखीसराय हनुमान नगर बस स्टैंड एवं बाजार समिति लखीसराय के पास से 2 अपहृता को बरामद किया है. जिसे मंगलवार की अपराह्न 3 बजे लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. लखीसराय नगर परिषद के वार्ड संख्या 31 बाजार समिति से अपहृत किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी अंजनी कुमार को गिरफ्तार किया गया.हनुमान नगर बस स्टैंड से एक अन्य अपह्रता को बरामद किया गया.