बीकानेर: सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों की मिली स्वीकृति
बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए 27 सीनियर रेजिडेंट पदों को स्वीकृति मिली है। विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि उनकी पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एनाटॉमी सहित विभिन्न विभागों के लिए इन पदों को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि 10 मई 2026 को विभाग को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाया