Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

#भाजपा_प्रदेश_अध्यक्ष_को_काले_झंडे_दिखाने_का_प्रयास #सरकार_के_खिलाफ_नारेबाजी_पुलिस_ने_किया_बल_प्रयोग #bhajpa #prdesh #a...

Didwana, Nagaur | May 30, 2026

MORE NEWS

डीडवाना की बेटी सीता सैनी का यूडीसी पद पर चयन, संस्थान ने लैपटॉप देकर किया सम्मान

डीडवाना।स्थानीय सैनी माली विकास संस्थान द्वारा संचालित सावित्रीबाई फुले ई-लाइब्रेरी की होनहार छात्रा सीता सैनी का राजकीय सेवा में चयन होने पर समाज में हर्ष की लहर है। सीता सैनी का चयन स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन, अहमदाबाद में यूडीसी के पद पर हुआ है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर संस्थान की ओर से एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित कर प्रतिभा का सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि आयुष विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. तुलसीराम तूनवाल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. गणेश सैनी, आर. जी. तूनवाल, प्राध्यापक कैलाश सोलंकी एवं ओमप्रकाश चौहान मंचासीन रहे। अतिथियों ने सफल छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि व पदाधिकारियों ने प्रतिभा को प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा और लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया।समारोह में न केवल सफल छात्रा, बल्कि उसकी इस स्वर्णिम सफलता की नींव बने माता-पिता का भी नागरिक अभिनंदन किया गया। संस्थान द्वारा छात्रा की माता राधा देवी एवं पिता रामजीवन सैनी को शॉल ओढ़ाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षाविद डॉ. गणेश सैनी ने कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में कड़ा परिश्रम किया जाए, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है। कार्यक्रम के दौरान दिनेश सैनी और रमेश टाक ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का सफल संचालन विजय टाक द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैनी माली विकास संस्थान के पदाधिकारी लाइब्रेरी के विद्यार्थी सहित समाज के अनेक गणमान्य और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

डीडवाना की बेटी सीता सैनी का यूडीसी पद पर चयन, संस्थान ने लैपटॉप देकर किया सम्मान डीडवाना।स्थानीय सैनी माली विकास संस्थान द्वारा संचालित सावित्रीबाई फुले ई-लाइब्रेरी की होनहार छात्रा सीता सैनी का राजकीय सेवा में चयन होने पर समाज में हर्ष की लहर है। सीता सैनी का चयन स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन, अहमदाबाद में यूडीसी के पद पर हुआ है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर संस्थान की ओर से एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित कर प्रतिभा का सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आयुष विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. तुलसीराम तूनवाल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. गणेश सैनी, आर. जी. तूनवाल, प्राध्यापक कैलाश सोलंकी एवं ओमप्रकाश चौहान मंचासीन रहे। अतिथियों ने सफल छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि व पदाधिकारियों ने प्रतिभा को प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा और लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया।समारोह में न केवल सफल छात्रा, बल्कि उसकी इस स्वर्णिम सफलता की नींव बने माता-पिता का भी नागरिक अभिनंदन किया गया। संस्थान द्वारा छात्रा की माता राधा देवी एवं पिता रामजीवन सैनी को शॉल ओढ़ाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षाविद डॉ. गणेश सैनी ने कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में कड़ा परिश्रम किया जाए, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है। कार्यक्रम के दौरान दिनेश सैनी और रमेश टाक ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का सफल संचालन विजय टाक द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैनी माली विकास संस्थान के पदाधिकारी लाइब्रेरी के विद्यार्थी सहित समाज के अनेक गणमान्य और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Didwana, Nagaur | Jun 2, 2026

*वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित*

डीडवाना-कुचामन, 2 जून। 
राज्य सरकार द्वारा 25 मई 2026 से 5 जून 2026 तक चलाए जा रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत मंगलवार को जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिला मुख्यालय एवं विभिन्न खंड मुख्यालयों पर जल संरक्षण, स्वच्छता,जल संरक्षण संकल्प एवं जनजागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने  कार्यालयों में साफ-सफाई की। आमजन को जल बचत और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग की प्रयोगशाला की ओर से जल परीक्षण भी किया गया।
विभाग की ओर से खंड एवं उपखंड मुख्यालयों पर विभिन्न स्थानों पर जल योजना परिसर एवं कार्यालयों में सफाई की गई। इसके साथ-साथ आमजन को जल बचत एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। 

जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल एवं मुकेश गर्ग ने बताया कि विभाग की प्रयोगशाला की ओर से जल परीक्षण भी किया गया। जल परीक्षण अभियान के अंतर्गत एफटीके किट से जांच, जल नमूने संग्रहण, रासायनिक एवं बैक्टीरियोलॉजिकल जांच तथा अवशिष्ट क्लोरीन जांच जैसे कार्य भी सुनिश्चित किए गए। विभागीय अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखें।

*वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित* डीडवाना-कुचामन, 2 जून। राज्य सरकार द्वारा 25 मई 2026 से 5 जून 2026 तक चलाए जा रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत मंगलवार को जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिला मुख्यालय एवं विभिन्न खंड मुख्यालयों पर जल संरक्षण, स्वच्छता,जल संरक्षण संकल्प एवं जनजागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालयों में साफ-सफाई की। आमजन को जल बचत और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग की प्रयोगशाला की ओर से जल परीक्षण भी किया गया। विभाग की ओर से खंड एवं उपखंड मुख्यालयों पर विभिन्न स्थानों पर जल योजना परिसर एवं कार्यालयों में सफाई की गई। इसके साथ-साथ आमजन को जल बचत एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल एवं मुकेश गर्ग ने बताया कि विभाग की प्रयोगशाला की ओर से जल परीक्षण भी किया गया। जल परीक्षण अभियान के अंतर्गत एफटीके किट से जांच, जल नमूने संग्रहण, रासायनिक एवं बैक्टीरियोलॉजिकल जांच तथा अवशिष्ट क्लोरीन जांच जैसे कार्य भी सुनिश्चित किए गए। विभागीय अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखें।

Didwana, Nagaur | Jun 2, 2026

चार्ज अधिकारी ने किया जनगणना कार्य का निरीक्षण

डीडवाना-कुचामन, 2 जून।
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य के अंतर्गत तहसील डीडवाना क्षेत्र में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया गया। चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार डीडवाना ओमप्रकाश मेव के निर्देशन में क्षेत्रीय भ्रमण कर विभिन्न एचएलबी (House Listing Blocks) का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जनगणना कार्य में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान सहायक प्रोग्रामर  राजकुमार शर्मा एवं कंप्यूटर अनुदेशक ज्ञान प्रकाश गेट  और भू अ निरीक्षक अजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि मकान सूचीकरण कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना आवश्यक है, ताकि आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान प्रगणकों को घर-घर जाकर सही जानकारी संकलित करने तथा प्रत्येक परिवार एवं मकान का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से भी जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की गई, जिससे प्रत्येक परिवार का सही-सही विवरण दर्ज हो सके। निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति संतोषजनक पाई गई

चार्ज अधिकारी ने किया जनगणना कार्य का निरीक्षण डीडवाना-कुचामन, 2 जून। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य के अंतर्गत तहसील डीडवाना क्षेत्र में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया गया। चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार डीडवाना ओमप्रकाश मेव के निर्देशन में क्षेत्रीय भ्रमण कर विभिन्न एचएलबी (House Listing Blocks) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनगणना कार्य में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान सहायक प्रोग्रामर राजकुमार शर्मा एवं कंप्यूटर अनुदेशक ज्ञान प्रकाश गेट और भू अ निरीक्षक अजीत सिंह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि मकान सूचीकरण कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना आवश्यक है, ताकि आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता बनी रहे। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों को घर-घर जाकर सही जानकारी संकलित करने तथा प्रत्येक परिवार एवं मकान का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से भी जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की गई, जिससे प्रत्येक परिवार का सही-सही विवरण दर्ज हो सके। निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति संतोषजनक पाई गई

Didwana, Nagaur | Jun 2, 2026