हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा किया दर्ज
कुरारा थाना क्षेत्र के गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्जकर न्यायालय में पेश किया है। थाना क्षेत्र के परसी डेरा गांव निवासी अजय प्रताप निषाद पुत्र तुलसीराम, गोकुल डेरा गांव निवासी कपूर पुत्र राज बहादुर निषाद और राहुल पुत्र अमर सिंह निषाद पर मुकदमा दर्ज हुआ है।