हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के शेखूपुर गांव में काला तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त
कुरारा क्षेत्र के शेखूपुर गांव में ग्रामीणों द्वारा काला तेंदुआ देखे जाने की बात कही है। उक्त ग्रामीणों द्वारा पुलिस को भी फोन से सूचित किया गया है।क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि टंकी चौराहा के पास करीब पांच दिन पूर्व अरहर के खेत के किनारे काला तेंदुआ की तरह का जानवर दिखाई दिया था जिससे गांव में हलचल हुई कि ये कौन सा जानवर है।