मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म भारत भाग्य विधाता देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी, कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक तथा फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की।