मीनापुर: पैगंबरपुर गांव में तीन घरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में तीन घरों में हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार दोपहर करीब 3 बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का पहचान टुनटुन राम उर्फ टुनटुन खलीफा और अखिलेश नट बताया गया