प्रतापगढ़: पंजाबी मार्केट में बोलेरो सवारों ने युवक का किया अगवा, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
नगर के पंजाबी मार्केट निवासी मोहम्मद जावेद ने शुक्रवार शाम 4 बजे अपने भाई शाहरुख के अपहरण की शिकायत एसपी से की है। 16 अप्रैल की रात गफ्फार टंकी के पास बोलेरो और बाइक सवार अज्ञात लोगों ने शाहरुख का नाम पूछकर उसे अगवा कर लिया। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर परिजनों ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई और सकुशल बरामदगी की मांग की है।