इंदौर: नशे मे धूत कार चालक ने दो पहिया सहित कई लोगो को मारी टक्कर, घायलों का उपचार जारी, राजकुमार ब्रिज की घटना
Indore, Indore | Feb 2, 2024 मामला राजकुमार ब्रिज का है, जहां एक तेजगति कार चालक ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारी और बेरिकेट्स में जा घुसी। हादसे के बाद कार सवार दो युवक भाग निकले जबकि एक युवक सिद्धार्थ को पकड़कर लोगो ने पुलिस के हवाले किया। वही इस घटना में पुलिसकर्मियों के बच्चें घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। वही पुलिस ने प्रकरण दर्जकर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।