इंदौर: भंवरकुआं क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Indore, Indore | Feb 2, 2024 घटना भंवरकुआं थाना के गिरिराज होस्टल की है। यहाँ रहने वाले आर्यन पिता विजय तिवारी ने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली, जिसमें आर्यन का साथी पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा तो आर्यन फांसी पर लटका मिला। आर्यन मूलतः रीवा का रहने वाला है और इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। आर्यन ने फांसी क्यो लगाई फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नही सका है।