इंदौर: नशे में धूत शराबी ने हाईकोर्ट में घुसाई कार, टक्कर के कारण कोर्ट की दीवार हुई क्षतिग्रस्त, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Indore, Indore | Feb 2, 2024 मामला एमजी रोड स्थित हाईकोर्ट का है। यहां गुरुवार रात एक तेजगति से आई कार गेट नंबर एक की दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। मौके पर मौजूद सुरक्षागार्ड ने कार सवार दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है, जहां वह दोनो शराब के नशे में धुत्त थे। बताया जा रहा है की दोनो ने इतनी शराब पी रखी थी की गाड़ी की गति को कंट्रोल नही कर पाए, जिससे यह हादसा हो गया।