Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

#बलिया: अस्पताल में ससुर को चाकू मार सड़क पर हथियार लहराता भागा दामाद, खौफनाक CCTV आया सामने! उभांव (बलिया): सीयर स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज कराने आई पत्नी के सामने ही सनकी पति बसंत ने अपने ससुर हीरालाल के पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी बीच सड़क पर सरेआम चाकू लहराते हुए भागा, जिसका लाइव वीडियो CCTV में कैद हो गया है। इस मंजर से इलाके में दहशत है। हालांकि, मुस्तैद जनता ने आरोपी को दौड़ाकर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पत्नी के मुताबिक, पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह मायके आ गई थी। वहां भी आरोपी ने हंसुआ से मारकर उसका हाथ फाड़ दिया था, जिसके इलाज के लिए वह अस्पताल आई थी। हालत नाजुक, मऊ रेफर: इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. कुशाग्र सिंह ने बताया कि पेट में गहरा घाव होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर किया गया है। उधर, खौफजदा परिवार पुलिस से गुहार लगा रहा है कि—"कहीं वह दोबारा आकर हमारी जान न ले ले!" मौके पर पहुँचे चौकी इंचार्ज नीरज कुमार और SI सुमित त्रिपाठी कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं। #BalliaNews #CrimeUpdate #UPPolice #BalliaPolice #BreakingNews

Sikanderpur, Ballia | Jul 6, 2026

MORE NEWS

सिकंदरपुर: नवानगर में संतुलित होकर पलटा ई-रिक्शा, तीन लोग हुए घायल

सिकंदरपुर: नवानगर में संतुलित होकर पलटा ई-रिक्शा, तीन लोग हुए घायल

Sikanderpur, Ballia | Aug 5, 2026

बांसडीह: विहार विधानसभा के उप चुनाव में प्रशांत किशोर की जीत को सहतवार कस्बे के सपा नेता नीरज सिंह गुड्डु ने बताया ऐतिहासिक जीत

बांसडीह: विहार विधानसभा के उप चुनाव में प्रशांत किशोर की जीत को सहतवार कस्बे के सपा नेता नीरज सिंह गुड्डु ने बताया ऐतिहासिक जीत

Bansdih, Ballia | Aug 5, 2026

न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण का विरोध करना परिवार को पड़ा भारी, महिला समेत कई लोगों से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप। 

बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर कलां नगर पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़िता मंजू देवी ने आरोप लगाया कि विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण का विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर गड़वार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। #Ballia #Gadwar #LandDispute #CrimeNews #UttarPradesh

न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण का विरोध करना परिवार को पड़ा भारी, महिला समेत कई लोगों से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप। बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर कलां नगर पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़िता मंजू देवी ने आरोप लगाया कि विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण का विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर गड़वार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। #Ballia #Gadwar #LandDispute #CrimeNews #UttarPradesh

Belthara Road, Ballia | Aug 4, 2026

4 August 2026

4 August 2026

Ballia, Ballia | Aug 4, 2026

घर में झाड़ू लगाते समय #सांप ने डसा, महिला की मौत, छप्पर के ऊपर तक चला सांप की तलाश का अभियान
#बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के गौरी गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया। सोमवार को घर में झाड़ू लगाते समय 28 वर्षीय ज्ञान्ती देवी, पत्नी रतन, को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने सांप को खोजने के लिए घर और झोपड़ीनुमा छप्पर को खंगालना शुरू किया। सांप की तलाश छप्पर के ऊपर तक की गई। घंटों की मशक्कत के बाद जाल की मदद से सांप को पकड़ लिया गया। बाद में ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित स्थान पर जीवित छोड़ दिया।
परिजनों ने महिला की हालत बिगड़ने पर झाड़-फूंक का भी सहारा लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ज्ञान्ती देवी अपने पीछे छह वर्षीय बेटे और तीन वर्षीय बेटी को छोड़ गई हैं।  शिवपुर मठिया के पास सरयू किनारे गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
एक पल की सफाई बनी जिंदगी की आखिरी घड़ी, मां की मौत से दो मासूम बच्चों के सिर से उठा ममता का साया।
#followerseveryone #nonfollowersviewers 
#बलिया #उभांव #गौरीगांव #ज्ञान्तीदेवी #सर्पदंश #सांपकाटनेसेमौत #छप्परपरसांप #SnakeBite #BalliaNews #Ubhांव #BeltharaRoad #दुखदघटना #स्थानीयसमाचार

घर में झाड़ू लगाते समय #सांप ने डसा, महिला की मौत, छप्पर के ऊपर तक चला सांप की तलाश का अभियान #बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के गौरी गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया। सोमवार को घर में झाड़ू लगाते समय 28 वर्षीय ज्ञान्ती देवी, पत्नी रतन, को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने सांप को खोजने के लिए घर और झोपड़ीनुमा छप्पर को खंगालना शुरू किया। सांप की तलाश छप्पर के ऊपर तक की गई। घंटों की मशक्कत के बाद जाल की मदद से सांप को पकड़ लिया गया। बाद में ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित स्थान पर जीवित छोड़ दिया। परिजनों ने महिला की हालत बिगड़ने पर झाड़-फूंक का भी सहारा लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ज्ञान्ती देवी अपने पीछे छह वर्षीय बेटे और तीन वर्षीय बेटी को छोड़ गई हैं। शिवपुर मठिया के पास सरयू किनारे गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। एक पल की सफाई बनी जिंदगी की आखिरी घड़ी, मां की मौत से दो मासूम बच्चों के सिर से उठा ममता का साया। #followerseveryone #nonfollowersviewers #बलिया #उभांव #गौरीगांव #ज्ञान्तीदेवी #सर्पदंश #सांपकाटनेसेमौत #छप्परपरसांप #SnakeBite #BalliaNews #Ubhांव #BeltharaRoad #दुखदघटना #स्थानीयसमाचार

Belthara Road, Ballia | Aug 4, 2026

#बलिया: अस्पताल में ससुर को चाकू मार सड़क पर हथियार लहराता भागा दामाद, खौफनाक CCTV आया सामने! उभांव (बलिया): सीयर स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज कराने आई पत्नी के सामने ही सनकी पति बसंत ने अपने ससुर हीरालाल के पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी बीच सड़क पर सरेआम चाकू लहराते हुए भागा, जिसका लाइव वीडियो CCTV में कैद हो गया है। इस मंजर से इलाके में दहशत है। हालांकि, मुस्तैद जनता ने आरोपी को दौड़ाकर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पत्नी के मुताबिक, पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह मायके आ गई थी। वहां भी आरोपी ने हंसुआ से मारकर उसका हाथ फाड़ दिया था, जिसके इलाज के लिए वह अस्पताल आई थी। हालत नाजुक, मऊ रेफर: इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. कुशाग्र सिंह ने बताया कि पेट में गहरा घाव होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर किया गया है। उधर, खौफजदा परिवार पुलिस से गुहार लगा रहा है कि—"कहीं वह दोबारा आकर हमारी जान न ले ले!" मौके पर पहुँचे चौकी इंचार्ज नीरज कुमार और SI सुमित त्रिपाठी कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं। #BalliaNews #CrimeUpdate #UPPolice #BalliaPolice #BreakingNews - Sikanderpur News