मंडला: हिरदेनगर पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा, 1 किलो 70 ग्राम गांजे के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
Mandla, Mandla | May 1, 2026 मंडला जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में हिरदेनगर पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 1 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।