फर्रुखाबाद: गांव पुरानी अमेठी में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में दोनों भाई घायल, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण
थाना कादरीगेट के गांव पुरानी अमेठी निवासी 35 वर्षीय अजय पुत्र लज्जाराम और 43 वर्षीय विजय कुमार पुत्र लज्जाराम दोनों भाइयों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया।कि दोनों भाइयों में जमकर मारपीट हुई।जिसमें दोनों भाई अजय और विजय घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर मेडिकल परीक्षण कराया है।