सिराथू: कोखराज थाना में तहसीलदार और थानाध्यक्ष ने सुनी लोगों की शिकायत, 10 शिकायतों में से 2 का मौके पर किया निस्तारण
शनिवार को थाना दिवस के मौके पर कोखराज थाना में सिराथू तहसीलदार अनन्त राम अगवा और थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण मौर्य ने आये हुवे लोगो की शिकायतें सुनी है।दोपहर तक कुल दस शिकायत आई थी, सभी राजस्व सम्बन्धी शिकायतें थी।अधिकारियों ने दो मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया जबकि अन्य को राजस्व कर्मियों के सुपुर्द कर दिया है।