गायघाट: जारंग चौक राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर तेज रफ्तार बस ने दिव्यांग साइकिल सवार को मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग चौक एनएच 27 पर बुधवार दोपहर दो बजे में तेज रफ्तार बस ने एक दिव्यांग साइकिल सवार को जबरस्त ठोकर मार दी। वहीं मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत इलाज हेतु गायघाट सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।