पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में राज्य कार्यकारिणी की बैठक का किया गया आयोजन, सीएम नीतीश कुमार भी रहे मौजूद
जदयू कार्यालय में राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन शनिवार दोपहर 12:00 बजे किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार सरकार के जदयू के सभी मंत्री भी मौजूद रहे। इस बैठक में पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से एक्टिव करने का प्रस्ताव लाया गया है। साथ ही सहयोगी दलों के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से घुलने-मिलने के लिए कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया गया है।