पटना ग्रामीण: RJD कार्यालय के बाहर जन सुराज पार्टी ने लगाया पोस्टर, लिखा- बिहार बाढ़ से डूब रहा है और राजकुमार दुबई घूम रहा है
बिहार में बाढ़ को लेकर पॉलिटिक्स जारी है। पटना में शनिवार को आरजेडी कार्यालय के बाहर सुबह करीब 8 बजे ही जन सुराज पार्टी ने पोस्टर लगाकार तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। जन सुराज पार्टी की अपर्णा यादव ने पोस्टर लगाया है। पोस्टर पर लिखा है, 'पूरा बिहार बाढ़ से डूब रहा है और बिहार का राजकुमार दुबई घूम रहा है।'