पटना ग्रामीण: कृषि अनुसंधान परिसर में मनाई गई कैलाशपति मिश्र की जयंती, दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद
पटना स्थित कृषि अनुसंधान परिसर में शनिवार की दोपहर 12:00 बजे कैलाशपति मिश्र की जयंती मनाई गई। मौके पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने कैलाशपति मिश्र के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।