पटना ग्रामीण: पटना में जेडीयू नेता ने पोस्टर के ज़रिए की नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग
पटना में जेडीयू कार्यकारिणी की शनिवार को बैठक हो रही है, इससे पहले ही सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठी है। करीब सुबह 9:00 बजे प्रदेश जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है, जिसमें जेडीयू के नेताओं की तरफ से नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई है।