पटना ग्रामीण: संकट में बिहार, नेता देश के पार: बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
शनिवार को सुबह करीब 10 बजे बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर दिल्ली से पटना पहुंचे। वहीं, अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा सवाल उठाए जाने पर विवेक ठाकुर ने ऊपर तंज कसा है। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि बिहार बाढ़ को लेकर संकट में है लेकिन नेता देश के पार है। उसे विदेश घूमने से फुर्सत नहीं है।