महोबा: गांधी नगर में स्कूली वाहनों पर चला सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर की गई कार्रवाई
Mahoba, Mahoba | Jul 14, 2026 पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने जिले में स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, फर्स्ट-एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।