चीनोर: जंगल में धधकती मिलीं कच्ची शराब की भट्टियां, भट्टियों समेत सामान जब्त
करहिया थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चमेली का चक क्षेत्र में जंगल में चल रही शराब बनाने की भट्ठीयों का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही दो बड़ी भट्ठीयां बरामद की। कार्यवाही के बाद पुलिस ने भट्ठीयों सहित शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान जप्त कर लिया।