पीरटांड: पीरटाँड में जितेंद्र सिंह और मधुबन में दीपेश बने थाना प्रभारी, कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर ज़ोर
गिरिडीह। जिले में पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए सोमवार को 2 बजे पीरटाँड और मधुबन थाना को नए थाना प्रभारी मिले हैं। पीरटाँड थाना की कमान अब जितेन्द्र कुमार सिंह को सौंपी गई है, जबकि मधुबन थाना प्रभारी के रूप में दीपेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया है। नए थाना प्रभारियों के पदस्थापन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।