भरनो: जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान ने दुम्बो स्कूल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
Bharno, Gumla | Apr 9, 2026 -जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान ने गुरुवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुम्बो का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।इस क्रम में शिक्षा अधीक्षक ने सबसे पहले किचन रूम की साफ-सफाई,शौचालय की स्थिति,पेयजल की उपलब्धता तथा विद्यालय भवन की समग्र स्थिति का निरीक्षण किया।