लालगंज: लालगंज क्षेत्र से पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से भेजा जेल
लालगंज थाने पर एक महिला ने नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के संबंध में लिखित तहरीर दी। उक्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ किया। उक्त घटना से संबंधित अभियुक्त विष्णु कांत विश्वकर्मा को उप निरीक्षक कुंवर मनोज सिंह ने गिरफ्तार कर रविवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे न्यायालय से जेल भेज दिया।