बरहरुवा: शेरशाहवादी जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय में छात्राओं का अनिश्चितकालीन धरना
शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर बरहरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जारी अनिश्चितकालीन महाधरना सोमवार को 16वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के 16वें दिन धरनास्थल पर भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही। जिन्होंने प्रशासन से शेरशाह बादी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की।