चंदला: चंदला बंसिया मार्ग पर हताही के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही जाँच
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे चंदला बंसिया मार्ग पर स्थित हताही के पास बकरिया चरा रहे कुछ लोगों ने जब नीम के पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का सव लटका देखा तो पूरे मामले की सूचना खेत मलिक को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मालिक ने पूरी घटनाक्रम की सूचना चंदला पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।