मोकामा: मोकामा थाना पुलिस ने तीन अभियुक्तों को अजमानतीय वारंट के आलोक में किया गिरफ्तार
Mokameh, Patna | May 17, 2025 मोकामा थाना की पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत अजमानतीय वारंट के आलोक में तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों अभियुक्त कहीं विश्राम कर रहे थे। उसके बाद थानाध्यक्ष के द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया और घेराबंदी करते हुए पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे थानाध्यक्ष ने जानकारी दी।