मोकामा: मोकामा के उर्स मेले में हजारों श्रद्धालु, हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक
Mokameh, Patna | May 11, 2025 मोकामा के ओंटा में अजगैवी बाबा पीर के मजार पर लगने वाले उर्स मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बता दें कि प्रत्येक वर्ष मोकामा के अंत में इस मेले का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने के लिए हिंदू तथा मुसलमान दोनों समुदाय के लोग यहां पहुंचते है। मेले का यह दृश्य रविवार की रात लगभग 8 बजे की है।इस मेले को हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भी माना जाता है।