मोकामा: मोकामा रेल थाना क्षेत्र में वायरमैन की करंट लगने से मौत
Mokameh, Patna | May 9, 2025 मोकामा रेल थाना क्षेत्र के वायरमैन 45 वर्षीय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया तथा बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में शाम 4 बजे पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि रेल विभाग में मृतक सुदामा मंडल वायरमैन का काम करता था। वह बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली का तार रिपेयर कर रहे थे। उसी समय ये हादसा हुआ।