मोकामा: मोकामा नगर परिषद में नाली-गली निर्माण कार्य में मिली भारी गड़बड़ी, जांच में हुआ खुलासा
Mokameh, Patna | May 8, 2025 मोकामा नगरपरिषद क्षेत्र में हाल ही में बनी नाली और गलियों के निर्माण कार्य में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। नगर आवास विकास विभाग की जांच टीम गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे जब मौके पर पहुंची तो गली निर्माण में भारी खामियां पाई गईं। जहां मानक के अनुसार गलियों को 6 इंच की ढलान दी जानी थी, वहां मात्र 2 से 3 इंच की ढलान दी गई है।