मोकामा: मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर दियारा में लाठी से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या, इलाके में तनाव
Mokameh, Patna | May 10, 2025 मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर दियारा में एक हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि एक किसान असेसर यादव की कुछ बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गयी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शनिवार को शाम 4 बजे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।